Saturday , 25 July 2026

देश के भीतर छुपे गद्यारों से बचें, ऐसे लोगों का DNA भारतीय नहीं हो सकता- अनिल विज

हरियाणा डेस्क: दुबई में हुए भारत- पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान की जीत पर देश में पटाखे बजाकर जश्न मनाने वाले लोगों पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष की है। उन्होंने कहा कि, खेल है खेल में हार जीत तो होती रहती है, लेकिन भारत के हारने पर जो भारत में खुशियां मना कर पटाखे छोड़ते हैं ऐसे लोगों का डीएनए भारतीय नहीं हो सकता। उन्होंने कहा “संभल कर रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से”।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महबूबा मुफ्ती के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया

वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, महबूबा मुफ्ती का तो अपना ही डीएनए खराब है, उन्हें सिद्ध करना है कि वे भारत में रहकर कितनी भारतीय हैं? महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके कहा था कि, पाक की जीत का जश्न मनाने के लिए कश्मीरियों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों ?

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *