नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और अब पार्टी में नए नेतृत्व की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की सहमति से अगला अध्यक्ष तय किया जाएगा, जिसकी घोषणा 7 से 10 दिनों के भीतर संभव है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान सबसे आगे बताए जा रहे हैं। चार बार के मुख्यमंत्री और संगठन में लंबा अनुभव उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है। धर्मेन्द्र प्रधान, जो मोदी-शाह की कोर टीम का हिस्सा हैं, भी एक संभावित चेहरा हैं। वहीं स्मृति ईरानी, डी. पुरंदेश्वरी, सुनील बंसल, तमिलिसाई सौंदर्यराजन और विनोद तावड़े जैसे नाम भी सुर्खियों में हैं।
पार्टी संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और चुनाव तभी होता है जब आधे राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हो जाएं। ऐसे में संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही नए अध्यक्ष का नाम सामने आ सकता है। अब सबकी निगाहें बीजेपी के इस बड़े फैसले पर टिकी हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
