कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में खुले में शौच करना बुधवार को एक किसान को भारी पड़ गया। इसमें मजेदार ये हुआ कि खुले में शौच कर रहे किसान के साथ किसी ग्रामीण या अधिकारी ने कुछ नहीं किया, बल्कि एक हाथी ने उन्हें सजा दी. हाथी ने किसान को अपने सूढ़ से उठा लिया और 50 मीटर दूर जाकर पटक दिया। 55 साल के किसान (निरंजन साहिश) की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
किसान को पटकने के बाद हाथी जंगल में चला गया. घटना के कुछ देर बाद तक किसान अकेले जमीन पर गिरे रहे। बाद में वन विभाग के अधिकारी ने किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। निरंजन को पैरों और पीठ में चोट लगी है।
इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घटनास्थल की ओर नहीं जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि खाने की तलाश में हाथी गांव की तरफ आया होगा, लेकिन इंसान को देखते ही वह भड़क गया होगा जिसके बाद यह घटना घटी। गांव वालों का कहना है कि निरंजन साहिश हर दिन की तरह बुधवार को भी शौच के लिए गया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
