Monday , 27 July 2026

BIRTHDAY SPECIAL : बहन की शादी के लिए छोड़ा था बिग बॉस

एक्ट्रेस और मॉडल शमिता शेट्टी 2 फरवरी को अपना 39वां बर्थडे मना रही हैं। शमिता एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। यशराज की फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली शमिता फिलहाल फिल्मों से दूर बिजनेस संभाल रही हैं। 18 साल पहले आई फिल्म मोहब्बतें से अपने करियर की शुरूआत करने वाली शमिता का जन्म 2 फरवरी, 1979 को मैंगलूर में हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिग बॉस के सीजन 3 में एंट्री लेने वाली शमिता ने शो को बीच में ही छोड़ दिया था। अपनी बहन की शि‍ल्पा की शादी के लिए शमिता ने बिग बॉस को अलविदा कह दिया था। शमिता शेट्टी ने 2000 में ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी , फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद उन्हें बहुत सी फिल्में भी मिलीं, लेकिन बतौर एक्ट्रेस वो खुद को साबित नहीं कर पाईं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *