Sunday , 26 July 2026

बिहार: 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 के मासूम को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

बिहार के नालंदा स्थित कुल गांव में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम शिवम को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। कई घंटों के रेस्क्यू के बाद टीम को सफलता मिली है. बाहर निकलते हुए मेडिकल टीम ने बच्चे का चेकअप किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार के नालंदा के एनडीआरएफ अधिकारी के अनुसार, बच्चा ठीक है और उसे बचा लिया गया है। उसे अस्पताल भेजा गया है। हमें उसे बचाने में लगभग 5 घंटे लग गए।

इससे पहले लोगों ने बताया था कि बच्चा मां के पीछे-पीछे खेत की ओर जा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वो बोरवेल में गिर गया. ये बोरवेल 40 फीट गहरा है और इसमें से बच्चे के चीखने की आवाज आ रही थी।
ये जानकारी आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई. मौके पर लोग जुटने लगे और सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई.। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू शुरू किया गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया थ। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के अंदर बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई और कैमरे के जरिए निगरानी रखी थी।

फसलों की सिंचाई के लिए कराया जा रहा था बोरवेल

लोगों ने बताया कि गांव में सिंचाई के लिए बोरवेल कराया जा रहा था, जिसमें बच्चा गिर गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बच्चे की मां ने कहा कि वह खेत में काम कर रही थी, बच्चा वहां खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और बोरवेल में जा गिरा। अब रेस्क्यू के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *