अम्बाला, 13 अप्रैल 2019: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर करारा हमला किया और बोले जो कैमरे की लाइट से डर गया वो देश की रक्षा क्या करेगा। अनिल विज ने अमेठी में कैमरे की फ्लैश लाइट से डरने वाले राहुल गांधी को माँ के अंचाल में छुप जाने की सलाह दी और बोले एक तरफ नरेंद्र मोदी चीन और पाकिस्तान की सीमा पर दिवाली मनाते हैं तो दूसरी तरफ राहुल गांधी कैमरे की लाइट से ही डर जाते हैं ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें, अमेठी में राहुल गाँधी की चुनावी रैली में सुरक्षा प्रबंधों पर कांग्रेस ने आरोप लगाया हैं जिस पर अनिल विज ने कांग्रेस और राहुल गाँधी दोनों पर चुटकी ली।
लोकसभा चुनाव में जेजेपी और आप पार्टी के गठबंधन पर भी अनिल विज ने तंज कसा और कहा कि जीरो के साथ जीरो जोड़ लो तो उसका जवाब जीरो ही होता है। अनिल विज ने जेजेपी व आप को जीरों बताते हुए एक के बाद एक दोनों पार्टियों को आड़े हाथों लिया।
हरियाणा में अकाली दल द्वारा भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने पर भी अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
इसके आलावा 8 पूर्व सेना प्रमुख और 148 रिटायर्ड सैन्य अफसरों के राष्ट्रपति के नाम लिखी वायरल चिट्ठी को लेकर भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला और कांग्रेस को फेक पार्टी बताया। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
