Friday , 30 October 2026

Breaking: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, नागरिक की हत्या में शामिल आतंकवादी मार गिराया

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक नागरिक की हत्या में शामिल आतंकी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि, वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़ा था और हाल ही में बांदीपोरा जिले में एक नागरिक की हत्या में शामिल था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के हवाले से एक ट्वीट किया, “मारे गए आतंकवादी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में की गई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर (टीआरएफ) से जुड़ा था। वह शाहगुंड बांदीपोरा में हाल ही में नागरिक की हत्या में शामिल था।”

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *