चंडीगढ़ 26 नवंबर(पल्लवी बंसल): रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में आज से नए हफ्ते की शुरुआत होने जा रही है। जैसा कि हम जानते है वीकेंड का वार एपिसोड में हैरान कर देने वाले सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट सृष्टि रोड के इविक्शन ने सबको चौंका दिया और वह घर से बेघर हो गई। आज जहां सभी कंटेस्टेंट अगले पड़ाव की और कदम रखने जा रहे है वही आज के एपिसोड में इस सीजन के सबसे बड़े और कई चौंका देने वाले खुलासे भी सामने आ सकते है। जैसा कि चैनल की ओर से आज के एपिसोड के लिए जो प्रोमो दिखाया जा रहा है उसमें श्रीसंत कहते दिख रहे हैं कि वो फिक्सिंग के आरोप पर बड़ा खुलासा करने वाले है और कहते सुनाई देंगे ”मैंने कोई फिक्सिंग नहीं की थी।फैंस श्रीसंत का पूरा खुलासा जानने के लिए आज के एपिसोड का इंतजार करना होगा। श्रीसंत के खुलासे के अलावा आज के एपिसोड में इस हफ्ते की नॉमिनेशन टास्क भी देखने को मिलेगा । बता दें बिग बॉस की सजा के चलते मेघा इस टास्क का हिस्सा नहीं बन पाएंगी, क्योंकि उन्हें बिग बॉस ने सज़ा के तौर पर घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
