Friday , 11 September 2026

क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को राहत नहीं, रहना होगा जेल में

बॉलीवुड डेस्क: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई नहीं होगी। मुंबई सेशन कोर्ट ने उनकी सुनवाई 13 अक्टूबर तक टाल दी है।  ड्रग्स मामले में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 11 अक्टूबर कोई राहत नहीं मिली है। तब तक आर्यन खान को आर्थर रोड जेल में रहना होगा। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

13 अक्टूबर को दोपहर 2.45 बजे होगी सुनवाई

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) उसी दिन यानी बुधवार को ही अपना जवाब दाखिल करेगा। जज वीवी पटेल ने एनसीबी को बुधवार तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई 13 अक्टूबर को दोपहर 2.45 बजे तय की गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *