Thursday , 10 September 2026

मंत्री मूलचंद शर्मा का बड़ा बयान, कहा- किसान आंदोलन में छिपे नकाबपोशों से सख्ती से निपटा जाएगा

हरियाणा डेस्क:  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि, किसान आंदोलन में जो नकाबपोश घुसे हुए हैं और दूसरे दलों से संबंधित रखते हैं ऐसे उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा।  इसके अलावा जो अधिकारी इन से मिला हुआ होगा, उसके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा जो प्रदेश के हित में नहीं है’

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद के सेक्टर-3 में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा कि, जो लोग धार्मिक कामों में पैसा लगाते हैं उन लोगों को अब सावन के महाने में पौधों पर खर्च करके उनकी देखभाल करनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पौधे भी लगाने चाहिए। किसान आंदोलन को लेकर मंत्री ने कहा कि, ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा जो प्रदेश के हित में नहीं है जो व्यापारी के हित में नहीं है और जो अधिकारी इन से मिला हुआ होगा उस को सस्पेंड कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *