यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की और वह सपा में शामिल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विधायक रोशन लाल, भगवती सागर और बृजेश प्रजापति ने भी इस्तीफा दे दिया है। अभी कुछ अन्य समर्थक विधायक भी भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो सकते हैं। टिकट के बंटवारे को लेकर उनका भाजपा से विवाद चल रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा लेकर राजभवन पहुंचे विधायक रोशन लाल को अंदर नहीं जाने दिया गया। रोशनलाल शाहजहांपुर से विधायक हैं।
Read More Stories
स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित, अस्पताल में हुईं भर्ती
बड़ी खबर: Haryana के ये 8 जिले रेड जोन घोषित, कड़ी पाबंदियां हुई लागू
‘मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है’
स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मैंने सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्ष किया है। आगे भी करता रहूंगा। मुझे जहां भी सामाजिक न्याय साकार होता दिखेगा, मैं वहीं रहूंगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
