नेशनल डेस्क- भूतपूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 2023 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी बीच कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। हालांकि उनका दिल्ली दौरा इसी की एक कड़ी माना जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, कर्नाटक में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी बड़े बदलाव कर सकती है। इसी कड़ी में पहले येदियुरप्पा से इस्तीफा मांगा गया उसके बाद फिर लिंगायत समाज से ही बसवराज बोम्मई को नया मुख्यमंत्री बनाया गया। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी यहां पांच उपमुख्यमंत्री बना सकती है। नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के बारे में सोच रही है।

मुख्यमंत्री करेंगे पांच उपमुख्यमंत्रियों का चयन
सूत्रों की मानें तो, 2023 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के पांच उपमुख्यमंत्रियों का चयन करने अपने मंत्रिमंडल में छह से आठ नए चेहरों को शामिल करने की संभावना है। कैबिनेट गठन पर चर्चा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार डिप्टी सीएम का चयन पांच प्रमुख सामाजिक समूहों एससी, एसटी, वोक्कालिगा, लिंगायत ओबीसी से किया जाएगा। इसी के साथ अनुसार, लिंगायत-ब्राह्मणों की पार्टी जल्द ही सभी समुदायों के लिए एक अखिल-हिंदू अपील करेगी। अब बीजेपी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अन्य समुदायों को भी सत्ता समीकरण में नजरअंदाज न किया जाए।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
