कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर आज वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया है। आस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य को 47.2 ओवर में सात विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अब फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है। उसने न्यूजीलैंड को 70 रन से शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री की है। टीम इंडिया चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। वो इससे पहले 2011 के फाइनल में पहुंची थी और चैंपियन बनी थी। यानी 12 साल भारतीय टीम वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेलेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
