नेशनल डेस्क: वंदना कटारिया के घर पहुंचने से पहले घर और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। वंदना के गाँव रोशनाबाद में उनके परिजनों के साथ ही गांव वालों में भी उत्साह का माहौल है। सबसे पहले वंदना कटारिया हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में आएंगी। यहाँ पर उनके भव्य स्वागत के लिए स्टेडियम को सजाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गुरुवार को भी ऋषिकुल ऑडिटोरियम में होगा सम्मान समारोह
बता दें कि, वंदना कटारिया के स्वागत के लिए हरिद्वार के कई विधायक और अधिकारी मौजूद है। वहीं स्टेडियम में स्वागत के बाद वंदना कटारिया के घर पर भी उनके स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली गई है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

वंदना कटारिया के घर में उनका मनपसंद भोजन बनाया जा रहा है। वहीं इस मौके पर उनके स्वागत के लिए दूर दूर से सभी रिश्तेदार वंदना के घर पहुँचे है। कल यानि गुरुवार को भी हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में उनके सम्मान में बड़ा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
