नेशनल डेस्क: दिग्गज गायिका लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। संक्रमण की चपेट में आने के बाद मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की कोकिला कही जानेवालीं 92 वर्षीय लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गायिका लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने ये कहा..
तो वहीं गायिका लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने बताया, “वह ठीक है, उसकी उम्र को देखते हुए केवल एहतियाती कारणों से आईसीयू में रखा गया है। कृपया हमारी निजता का सम्मान करें और दीदी के लिए प्रार्थना करें।” भतीजी ने इसके साथ यह भी बताया कि उन्हें कोविड के हल्के लक्षण हैं।

उम्र को देखते हुए डॉक्टर स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, गायिका को अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं और उम्र को देखते हुए डॉक्टर स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। मंगेशकर को इससे पहले नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय मंगेशकर की छोटी बहन उषा ने कहा था कि गायिका को वायरल संक्रमण है। मंगेशकर ने पिछले साल सितंबर में अपना जन्मदिन मनाया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
