Monday , 27 July 2026

हुड्डा कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ सेक्टर 33 में बिजली निगम की कार्यप्रणाली से परेशान सेक्टरवासी

हिसार में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 33 में बिजली निगम द्वारा बिजली के नये कनेक्शन पर रोक लगाने के विरोध में सेक्टरवासी हुड्डा कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गये हैं,,,,,,,,दरअसल सेक्टर 33 रैजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन की तरफ से गुरुवार को ये अनशन शुरू किया गया,,,,, एसोएिशन के प्रधान राजपाल नैन खुद अनशन पर बैठे हैं,,,,,,, उनका कहना है कि हुड्डा और बिजली विभाग के तालमेल की वजह से सेक्टर वासियों को परेशानी हो रही है,,,,क्योकि ना नये कनेक्शन मिल रहे हैं,,,,, और न ही पुराने अस्थायी कनेक्शन को स्थायी किया जा रहा है,,,,,वहीं इसको लेकर एसोएिशन के प्रधान नैन ने कहा कि जनता हुड्डा सेक्टरों में महंगे प्लॉट लेकर इसलिए मकान बनाती है,,,,,, क्योंकि वहां सभी सुविधाएं मिलती हैं,,,,,लेकिन सरकारी विभागों में तालमेल की कमी का खामियाजा अब जनता को भुगतना पड़ रहा है,,,,,,बिजली विभाग ने दस दिन पहले बिजली कनेक्शन जारी करने का वादा किया था,,,,, लेकिन आज तक नये कनेक्शन जारी नहीं किये गये,,,,,उन्होने कहा कि जब तक विभाग लिखित में कनेक्शन जारी करने के आदेश नहीं देगा उनका अनशन जारी रहेगा,,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल सेक्टर 33 में बिजली निगम द्वारा बिजली के नए कनेक्शन ना दिए जाने और पुराने कनेक्शनों को  स्थायी ना करने को लेकर सेक्टरवासी काफी समय से परेशान चल रहे हैं,,,,,जिसको लेकर अब लोग हुड्डा कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गये हैं,,,,,,,,फिलहाल देखना होगा कि अब प्रशासन द्वारा आगे क्या कार्रवाई करता हैं,,, और सेक्टर 33 के लोगों की परेशानियां कब तक कम हो पाती हैं,,,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *