हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल से टेलीफोन पर बात की और उन्हें व उनकी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। विज ने यह जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि, “टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के साथ टेलीफोन पर बात की जिसने इतिहास रच दिया। यह सबसे बड़ा क्षण है। उन्हें और पूरी टीम को बधाई। कामना है कि वह टोक्यो ओलम्पिक में अंतिम मुकाम हासिल करें”।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री विज ने महिला हॉकी टीम जताई जीत की उम्मीद
मंत्री विज ने आगे कहा कि, भारत की महिला हॉकी टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और वे जरूर टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर आएंगे। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची है और पदक हासिल करके दुनिया में अपना परचम लहराएंगी।
Tokyo Olympics: महिला और पुरूष हॉकी टीम की शानदार जीत पर मंत्री अनिल विज ने दी बधाई, कहा कुछ ऐसा..
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
