किसानों के दिल्ली कूच का असर भले ही भिवानी में नहीं है। लेकिन भिवानी से चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली गईं बसें जाम में फंस रही हैं। हालांकि रोडवेज की बसों को पुलिस प्रशासन ने रूट निर्धारित किया है। हाईवे पर भी रास्ते वन-वे किए गए हैं। इस वजह से रोडवेज की बसें वहां लगे वाहनाें के जाम में फंस रही हैं। इसकी वजह से मुसाफिरों के लिए भी सफर काफी लंबा हो गया है। दरअसल, भिवानी डिपो से चंडीगढ़ जा रही बस वाया शहजादपुर होते हुए आ जा रही हैं। अंबाला कैंट से होकर गुजर रही बसों को वाहनों के जाम में फंसना पड़ता है। इसी तरह दिल्ली के लिए वाया रोहतक गई बसों में बहादुरगढ़ से आगे का सफर मुश्किल हो रहा है। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि भिवानी डिपो की किसी भी रूट पर किसान आंदोलन की वजह से कोई बस बंद नहीं है, केवल पुलिस प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर वाहनों का रूट बदला गया है। बता दे कि भिवानी से पंचकूला के लिए पांच बस चल रही हैं वहीं चंडीगढ़ के लिए भी भिवानी से दो बस चल रही हैं। वहीं भिवानी से दिल्ली के लिए करीब छह बस चलाई जा रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भिवानी से सभी रूटों पर बसों का संचालन नियमित रूप से हो रहा है। दिल्ली, चंडीगढ़ और पंचकूला की बसों को संचालन भी हो रहा है। हालांकि वाहनों के जाम की वजह से कुछ बसें देरी से पहुंच रही हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
