बढ़ती महंगाई के इस दौर में सिर्फ एक व्यक्ति के वेतन से घर खर्च चला पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसीलिए महिलाओं को भी चाहिए कि वे स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार का खर्च उठाएं। इसी कड़ी में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की सोच के साथ गांव बीरण में संगिनी सहेली एनजीओ द्वारा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिलाओं को धूप अगरबत्ती बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान 50 महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में हेड ट्रेनर सिवानी राज, ट्रेनर रेनू, लीना व सामाजिक कार्यकर्ता रानी, सोनू कुमारी, रेनू ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान महिलाएं भी स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की सोच के साथ शिविर में भागीदारी कर रही है। इस मौके पर रानी मान, रेणु व सोनू ने कहा कि वर्तमान की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। गांव बीरण के सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त किए बिना समाज व राष्ट्र को समृद्ध नही बनाया जा सकता। हर महिला सशक्त हागी तो समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
