हरियाणा डेस्क- मंत्री अनिल विज हमेशा जनता की समस्याओं का निवारण करने के लिए जनता दरबार लगाते है,जो हर सप्ताह शनिवार को अंबाला छावनी रेस्ट हाउस में आयोजित किया जाता है। जिसमें मंत्री अनिल विज द्वारा जनता की परेशानियों का हल निकाला जाता है। लेकिन, आने वाले कल यानि 21अगस्त ,शनिवार को अंबाला छावनी में इसबार जनता दरबार नहीं लगेगा। दरअसल, माननीय गृहमंत्री अनिल विज के स्वास्थय समस्या के चलते इस बार जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया है। वहीं मंत्री जी के अस्वस्थ होने की खबर उनके मीडिया कोर्डिनेटर ने दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दूर-दूर से परेशानियों के निवारण के लिए आते हैं फरियादी
बतादें, लोग हर सप्ताह जनता दरबार का बेसबरी से इंतजार करते है और जनता दरबार में अपनी परेशानियों के निवारण की उम्मीद लेकर आते है। वहीं जनता दरबार में फरियादी दूर-दूर से कई किलोमीटर का सफर तय करके पहुंचते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
