Saturday , 25 July 2026

आम आदमी पार्टी के सुखपाल खैहरा और अमन अरोडा के संशोधन बहुमत से नामंजूर कर पंजाब विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित

चंडीगढ,27मार्च। पंजाब विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैहरा और उन्हीं की आम आदमी पार्टी के सदस्य अमन अरोडा के संशोधन बहुमत से नामंजूर कर पारित कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुखपाल खैहरा और अमन अरोडा ने अपने संशोधनों में प्रदेश के आंगनवाडी कार्यकर्ताओं व सर्व शिक्षा अभियान के कर्मचारियों के वेतन-भत्ते के अलावा कन्फलिक्ट आॅफ इंटरेस्ट के मुद्दों को अभिभाषण में जोडने के लिए संशोधन पेश किए थे।

स्पीकर राणा कंवरपाल ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित कराए जाने से पहले विपक्ष के इन संशोधनों को मतदान के लिए रखा था। सदन में सत्तापक्ष ने अपने बहुमत से इन संशोधनों को नामंजूर कर दिया। पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है। सुखपाल खैहरा नेता प्रतिपक्ष है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *