Friday , 11 September 2026

राहुल गांधी की कैलाश यात्रा, वीडियो-फोटो आए सामने

नई दिल्ली, (डेस्क)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। राहुल सोशल मीडिया पर कैलाश पर्वत और झील की तस्वीरें शेयर करने के बाद पहली बार राहुल की खुद की तस्वीरें और वीडियो पहली बार सामने आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने शेयर किया है। राहुल गांधी फोटो में एक तीर्थयात्री के साथ जींस, टीशर्ट और स्पोट्र्स शू में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है। राहुल की इस यात्रा के दौरान की डीटेल्स भी आई है, जिसमें कहा गया है कि राहुल ने अब तक 34.31 किलोमीटर की यात्रा तय कर ली है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश यात्रा को लेकर जहां एक तरफ बीजेपी निशाना साध रही, वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हे जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *