Thursday , 10 September 2026

दोस्त को शराब पिलाकर उसकी पत्नी के साथ की हैवानियत, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हुए फरार

नेशनल डेस्क- पंजाब के त्रिपड़ी से शर्मनाक मामला सामने आया है मिली जानकारी के मुताबिक, त्रिपड़ी में अपने दोस्त से मिलने हरियाणा से पहुंचे दो दोस्तों ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को बीते 4 मार्च की बताया जा रहा है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत पुलिस ने महिला की शिकायत पर संदीप शर्मा निवासी गांव अलेवा खाडां जिला जींद हरियाणा व रामबोल शर्मा निवासी गांव कमालपुर जिला कैथल हरियाणा के खिलाफ थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है, वहीं दूसरी तरफ महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है दर्ज किए केस मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र करीब 34 साल है और वह त्रिपड़ी इलाके में रहती है। वहीं उक्त आरोपी उसके पति के दोस्त हैं जो 4 मार्च की शाम को घर आए थे। इस दौरान सभी ने पति के साथ मिलकर शराब पी और रात को 9 बजे चौबारे पर सोने के लिए चले गए।

Read More Stories:

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
वहीं तबीयत ठीक न होने पर उसने दवा खा ली थी और वह सो रही थी, हालाँकि देर रात करीब 2 बजे उक्त आरोपी उसके पास पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। वहीं दवा के असर की वजह से वह नींद की हालत में थी, जिस वजह से वह अपना बचाव नहीं कर सकी। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी घर से निकल गए और उसके बाद वह अगले दिन थाने पहुंची। इस मामले में पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *