हरियाणा डेस्क: फेस बुक पर दोस्ती और फिर शादी का वायदा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले अंबाला के बड़े कपड़ा व्यापारी के बेटे की परेशानियां बढ़ना तय है। प्रभावित युवती ने 29 नवंबर 2021 को पुलिस को शिकायत सौंपते हुए युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाने पर युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये है पूरा मामला
महिला थाना की एसएचओ देंवेद्र कौर ने बताया कि, युवती का कहना है कि जनवरी 2020 में उसकी संचित जैन से फेसबुक पर दोस्ती हुई और जुलाई 2020 में संचित जैन ने शादी का वादा करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लंबे समय बीत जाने के बाद वह बार बार संचित से शादी करने के लिए कहती रही, लेकिन संचित ने शादी नहीं की। जिसके बाद युवती ने संचित जैन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में जांच चल रही है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
