Saturday , 12 September 2026
हिमाचल मणिकर्ण हादसा: हिसार के तीन छात्रों की मौत, 17 स्टूडेंट्स का ग्रुप था टूर पर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, पुलिस के 4 पुलिसकर्मियों समेत पांच की मौत

नेशनल डेस्क: यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह तड़के दर्दनाक सड़क हादसे हो गया। इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटना मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 80 की है, यहां एक अनियंत्रित बोलेरो पुलिया से जा टकराई। गाड़ी में बैठे सभी पुलिसकर्मी हरियाणा में युवती का अपहरण करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना बडेरा क्षेत्र में पिंटू नाम का युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ अपहरण कर ले गया था। आरोपी युवक की लोकेशन थाना बुडेरा पुलिस को हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी, जिसके बाद पुलिस युवक को गिरफ्तार करने और लड़की को बरामद करने के लिए थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल भवानी प्रसाद, कॉन्स्टेबल रतीराम, कमलेश यादव, महिला कॉन्स्टेबल हीरा देवी, आरोपी युवक की बहन प्रीति उसके पति धर्मेंद्र, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे।

सुबह करीब 5 बजे अचानक से बोलेरो एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 80 के पास स्थित पुलिया से जा टकराई। गाड़ी में सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई, जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *