Sunday , 26 July 2026

शाह की बाइक रैली, बावल हलके से 1111 मोटर साइकिल रैली में होंगे शामिल

रेवाड़ी(राजेश शर्मा):  बावल के रेस्ट हाउस में आयोजित बीजेपी की मंडल स्तरीय बैठक को सम्बोधित करने पहुंचे बावल से विधायक और सरकार में जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल। इस दौरान डॉ बनवारी लाल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए जींद में 15 फरवरी को प्रस्तावित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है और इसे आज अंतिम रूप दे दिया गया हैं। बावल हलके से 1111 मोटर साइकिल रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं की बूथ लेवल पर ड्यूटी लगाई गयी है। युवा हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *