Friday , 11 September 2026

पंजाब में कैबिनेट विस्तार से पहले Congress में फिर दिखी गुटबाजी, उठी ये बड़ी मांग

पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। मंत्रियों के नामों को लेकर सियासत गरमा गई है। कैप्टन कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले राणा गुरजीत के मंत्री बनाये जाने की चर्चा तेज है। तो वहीं दोआबा के 7 नेताओं ने राणा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कई नेता नहीं चाहते हैं कि राणा गुरजीत को मंत्री बनाया जाए

मिली जानकारी के अनुसार, कई नेता ऐसा चाहते हैं कि, राणा गुरजीत को मंत्री बनाया जाए, जिसे लेकर नेताओं ने चिट्ठी लिखी है।  मोर्चा खोलने वाले नेताओं में विधायक बावा हैनरी, नवतेज चीमा, बलविंदर धालीवाल, राजकुमार चब्बेवाल, पवन आदिया, सुखपाल सिंह खैहरा के साथ पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान मोहिंदर सिंह केपी शामिल हैं।

Read More Stories

नवजोत सिंह सिद्धू को लिखी गयी चिट्ठी में नेताओं ने ये कहा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लिखी गयी चिट्ठी में नेताओं ने कहा है कि, राणा के मंत्री बनने से सरकार और पार्टी दोनों की छवि खराब होगी। इससे पार्टी को नुकसान होगा।  चर्चा है कि इस चिट्ठी के बाद राणा का विरोध कर रहे नेता सिद्धू से मुलाकात कर सकते हैं। राणा गुरजीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने नौकर के नाम पर रेत खनन का काम शुरू किया था. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मामले की जांच करायी और उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *