Thursday , 10 September 2026

किसानों की भारत बंद को लेकर सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, जानें?

नेशनल डेस्क- कल यानि 27 सितंबर को तीन कृषि कानून को लेकर किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए 40 किसान संगठनों के संयुक्‍त किसान मोर्चा ने देश के लोगों से अपील की है। मोर्चा ने कहा है कि, ज्यादा से ज्यादा लोग बंद का समर्थन करें। वहीं किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों के भारत बंद के आह्वान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई जरूरी इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

Read More Stories:

लोगों से किसानों ने की ये अपील

किसानों ने लोगों से आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। बता दें, केंद्र के तीन कृषि किसान संयुक्त मोर्चा ने कहा कि उनका भारत बंद का सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मोर्चा ने कहा है सभी सरकारी और निजी दफ्तर, शिक्षण और अन्य संस्थान, उद्योग, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगे। वहीं मोर्चा ने बंद से आपातकालीन सेवाओं को मुक्त रखा है। यानी कल अस्पताल, दवा दुकान, राहत एवं बचाव कार्य समेत कई और सेवा जारी रहेंगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *