Tuesday , 28 July 2026
हिमाचल मणिकर्ण हादसा: हिसार के तीन छात्रों की मौत, 17 स्टूडेंट्स का ग्रुप था टूर पर

दर्दनाक हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौ*त 20 से ज्यादा यात्री घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण हादसा हो गया है। यहां दो यात्री बसों की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार तड़के करीब 3 बजे नागपुर-मुंबई हाईवे पर मलकापुर के पास हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे के बाद हाईवे पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

दोनों बसों में हुई भीषण टक्कर में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफकर कर दिया गया। दोनों बसें निजी ट्रैवल कंपनी की बताई जा रही हैं।

हादसे का शिकार हुई बसों में से एक बस अमरनाथ से हिंगोली जा रही थी। वहीं, दूसरी बस नागपुर से नासिक की ओर जा रही थी। नागपुर से नासिक जा रही बस के ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की और दोनों बसें टकरा गईं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *