Wednesday , 9 September 2026
अवतार: फायर एंड ऐश’ के खलनायक वरंग का पहला लुक हुआ जारी, जेक से होगी भिड़ंत

Avatar 3: फायर एंड ऐश’ के खलनायक वरंग का पहला लुक हुआ जारी, जेक से होगी भिड़ंत

Avatar 3: जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से नया अपडेट सामने आया है। वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्माताओं ने इस तीसरी कड़ी में ‘ऐश कबीले’ की खलनायिका वरंग का पहला लुक जारी किया है। इस किरदार को अभिनेत्री ऊना चैपलिन ने निभाया है। वरंग कबीले की नेता हैं और माना जा रहा है कि वह मुख्य नायक जेक सली (सैम वर्थिंगटन) से सीधे टकराव करेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘अवतार’ के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर यह लुक साझा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का पहला ट्रेलर विशेष रूप से मार्वल की ‘फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म 19 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने जा रही है।

डिज़्नी ने अप्रैल में सिनेमाकॉन में इस फिल्म का पहला फुटेज भी जारी किया था, जिसमें पेंडोरा की दो नई जनजातियों — विंड ट्रेडर्स और ऐश पीपल — का परिचय हुआ। जेम्स कैमरून ने बताया कि इस बार जेक और नेयतिरी को न केवल मानव आक्रमणकारियों बल्कि ऐश कबीले के नए खतरों का भी सामना करना होगा।

फिल्म में सैम वर्थिंगटन, ज़ो सलदाना, सिगॉरनी वीवर, केट विंसलेट, ब्रिटेन डाल्टन समेत कई बड़े कलाकार शामिल हैं। कैमरून ने पांच अवतार फिल्मों की योजना बनाई है, जिसमें चौथी और पाँचवीं फिल्म क्रमशः 21 दिसंबर 2029 और 19 दिसंबर 2031 को रिलीज़ होंगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *