Sunday , 13 September 2026

ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों ने फिर बढ़ाई टेंशन, इस राज्य में मिले 17 नए केस

नेशनल डेस्क- देश में कोरोना के ओमीक्रॉन वेरियंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब इसी बीच बिहार में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। बिहार में 24 घंटे में एक साथ 17 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसमें से 14 मामले अकेले राजधानी पटना में ही मिले हैं। इन 14 पॉजिटिव मामले में 5 लोग विदेश ट्रैवल हिस्ट्री वाले हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों में की संख्या में हुई वृद्धि के बाद खतरा फिर से बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 49 तक पहुंच गई है। पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 35 पर पहुंच गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
ओमीक्रॉन के दहशत के बीच कोरोना के बढ़ते मामले ने एक बार फिर से प्रदेश की चिंताएं बढ़ा दी है। इसी बीच विदेश यात्रा कर पटना आए 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिसमें से दो सिंगापुर और तीन नेपाल से आए लोग शामिल हैं। एक साथ पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि दो दिनों पूर्व दुबई से आए 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। स्वास्थ्य विभाग अब फॉरेन ट्रैवल हिस्ट्री वाले पॉजिटिव लोगों के कांटेक्ट ट्रेसिंग की तैयारी कर रहा है।

Read More Stories:

इसके साथ ही पॉजिटिव सैंपल की जिनोम सीक्वेंसिंग की तैयारी चल रही है। पटना जिला सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने जानकारी दी कि जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और फॉरेन ट्रैवल हिस्ट्री वाले जो लोग पॉजिटिव मिले हैं, उनके परिवार वाले और क्लोज कांटेक्ट में आए लोगों की कोरोना जांच की जानी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *