नेशनल डेस्क- पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखी जा रही थी, भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। लेकिन, भारत में कोरोना के कम होते मामलों के बीच एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। भारत में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट मिला है। ब्रिटेन, रूस, इजरायल समेत दुनिया के कई देशों में तबाही मचा रहा कोरोना का सबसे नया वैरिएंट डेल्टा प्लस एवाई.4.2 अब भारत में भी सामने आ गया है। दुनिया के कई देशों में कोरोना के इस नए और अपेक्षा अधिक संक्रामक वैरिएंट की पहचान हुई है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। AY.4.2 नामक कोरोना के इस नए वैरिएंट की सबसे पहले ब्रिटेन में पहचान की गई थी, अब भारत में भी इसके संक्रमण की रिपोर्ट सामने आ रही है, हालांकि अभी इससे संक्रमितों की संख्या काफी कम बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
भारत में फिलहाल कोई खतरा नहीं
कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि, कोरोना का यह नया वैरिएंट काफी संक्रामक और घातक हो सकता है। यूके, यूएस, रूस और इज़राइल सहित 33 देशों में इस वैरिएंट का अब तक प्रसार हो चुका है। कोरोना के इस नए वैरिएंट को देखते हुए भारत की चिंता बढ़ गई है। एक रिपोर्ट में सीएसआईआर इंस्टीट्यूट आफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी के निदेशक बताते हैं कि, भारत में AY.4.2 वैरिएंट के मामले जरूर सामने आए हैं, हालांकि इसके केस फिलहाल 0.1 फीसदी से भी कम हैं। कई रिपोर्टों में ये कहा गया है कि, भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट एवाई.4 से फिलहाल कोई खतरा नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
