Sunday , 26 July 2026

अशोक तंवर ने थामा तृणमूल कांग्रेस पार्टी का दामन, राहुल गांधी के थे बेदह करीबी

हरियाणा डेस्क: राहुल गांधी के करीबी रहे हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने मंगलवार को  ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया । दिल्ली स्तिथ टीएमसी कार्यालय में ममता बनर्जी ने तंवर का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें जल्दी कोई बड़ी जिम्मेवारी देने के संकेत दिए। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वह जल्द ही हरियाणा का दौरा भी करेंगी।इस मौके पर तंवर के सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी,के बहुत करीब थे तंवर

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेद जगजाहिर हैं। वे राहुल गांधी,के बहुत करीब थे। तंवर सिरसा से सांसद भी रहे हैं और इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे थे। लेकिन 2019 के आम चुनाव से ठीक पहले वह नाराज कांग्रेस से अलग हो गए थे कांग्रेस से अलग होने के बाद तंवर ने अपना भारत मोर्चा बनाया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *