Saturday , 25 July 2026

4 साल की मासूम से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी पुलिस हिरासत में 

लुधियाना, 9 अक्टूबर: लुधियाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है जहाँ एक व्यक्ति ने मात्र 4 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकत की। घटना लुधियाना के थाना मेहरवान के अधीन पड़ते गाँव बाजरा मुहल्ला प्रीत विहार की है।
किराये पर रह रहे 25 वर्षीय प्रवासी नौजवान ने अपने ही मकान मालिक की मासूम बच्ची से इस तरह की घिनोनी हरकत की। गनीमत रही की मासूम के छोटे भाई जिसकी उम्र केवल 6 साल है जब उसने छत पर बने कमरे में आरोपी युवक को अपनी बहन के साथ गंदी हरकत करते देखा तो उसने तुरंत इस बारे में  अपनी माँ को बताया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग निकला।
इस बात की खबर जब बच्ची की पिता तो चली तो उन्होंने मोहल्ला निवासियों के सहयोग से आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के परिजन और मोहल्लावासी पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासित में लेकर सलाखों के पीछे डाल दिया। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को  कोर्ट में पेश करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *