पंचकूला में पार्ट 2 कर्मचारी कल्याणकारी संगठन हरियाणा ने मानसून सत्र में विधानसभा में बिल लाकर विभिन्न विभागों में लगे कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की हरियाणा सरकार से मांग की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपनी मांगों को लेकर आज पंचकूला में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कर्मचारियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 7355609900 भी जारी किया। जिस पर किसी भी समय कच्चे कर्मचारियों से संबंधित सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि, कर्मचारी सरकार द्वारा निर्धारित सारी प्रक्रिया जैसे विज्ञापन, पेपर और इंटरव्यू के आधार पर लगभग 3 से 12 वर्षो से रिक्त पदों के विरुद्ध एक उम्मीद से लगा हुआ है कि कभी न कभी उसका रोजगार पक्का होगा। सरकार यदि कर्मचारियों को नियमित करती है तो किसी भी प्रकार की कानूनी अड़चन का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसके साथ-साथ वर्ष 2014 की नियमितीकरण पॉलिसी जो कि माननीय सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है जिसकी अगस्त में सुनवाई है सरकार उसका भी जल्द निर्णय करवाए ताकि सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित या सेवा सुरक्षा देने के रास्ते खुल सकें।
दिनेश शर्मा ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि मानसून सत्र में विधानसभा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए बिल/एक्ट लेकर आए। विधानसभा में सरकार द्वारा यह बिल लाए जाने का संगठन पूरी तरह से स्वागत करेगा।
यदि सरकार द्वारा मानसून सत्र में विधानसभा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो कर्मचारी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश रंगा, सुरेश बिश्नोई व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
