हरियाणा कर्मचारी महासंघ ASFI यूनीयन ने आज बस अड्डे से हुंकार भरते हुए अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी सत्यग्रह जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान सभी प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार की वायदा खिलाफी से नाराज होकर पुलिस व जिला प्रशासन से गिरफ्तार करने की मांग की ओर कहा, कि सरकार ने 19 फरवरी तक मांगे न मानी तो 20 फरवरी से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। वहीं एसडीएम ओर डीएसपी ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन को देखते गिरफ्तारी से इंकार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर रूपेश कुमार ने कहा,कि इन सभी मांगों को पूरा करने के लिए कई बार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सहित परिवहन मंत्री से भी मिल चुका है और सरकार को आज 3 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगें मानने की बजाय ढुलमुल रवैया अपना रही है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
