Wednesday , 28 October 2026
पंचकूला में अरिजीत सिंह का कंसर्ट, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

पंचकूला में अरिजीत सिंह का कंसर्ट, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

पंचकूला, 15 फरवरी 2025: बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह का लाइव कंसर्ट 16 फरवरी 2025 को पंचकूला में आयोजित होगा। इस म्यूजिकल इवेंट की सभी टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं, जिससे भारी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। कंसर्ट के मद्देनजर, पंचकूला पुलिस और प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए एक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक और डीसीपी अपराध एवं यातायात मुकेश कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक को डाइवर्ट और कुछ मुख्य मार्गों को बंद किया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

पंचकूला के यातायात निरीक्षक अरुण बिश्नोई ने बताया कि 16 फरवरी की दोपहर 12 बजे से तवा चौंक से गोपाल चौक (शालीमार ग्राउंड) और सांकला चौंक (बेलाविस्टा) से गीता गोपाल चौक तक के मार्गों को पूरी तरह से बंद किया जाएगा।

चंडीगढ़ से रामगढ़ (बरवाला) जाने के लिए, हाउसिंग बोर्ड, सिंघ, टैंक चौंक और माजरी चौक फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें। जीरकपुर जाने के लिए, हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर 17/18 चौंक, सेक्टर 16/15 चौक और रैली चौक का मार्ग अपनाया जा सकता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *