Saturday , 25 July 2026

चुनावों के आते ही मैदान में कूद पड़े नेता, जनता को लुभाने के लिए आजमा रहे हथकंडे

हरियाणा डेस्क: रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में नगर पालिक के चेयरमैन का उपचुनाव होना हैं। बता दे कि उपचुनाव के लिए मैदान मे कुल 9 प्रत्याशी अपनी अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। चुनाव का दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। तो वहीं ऐसे में प्रत्याशी अब वोटर्स को लुभाने के लिए कई तरीके आजमा रहे हैं। ये पहली तस्वीर को देखिए, इसमें बसपा प्रत्याशी प्रदीप मौजम नजर आएंगें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें, प्रदीम मौजम आज के दिन धारूहेड़ा बस अड्डे पर पहुंच गए। जनता को लुभाने के लिए उन्होंने तो अड्डे पर काम ही करना शुरू कर दिया। अपने पैसे से पंपसेट लगाकर बस अड्डे में भरे जलभराव की निकासी करने लगे। हालांकि सरकार ने यह बस अड्डा कंडम घोषित किया हुआ है लेकिन नेताजी को इससे क्या। नेताजी को तो बस अड्डे के साथ लगते घरों में रह रहे वोटरस को लुभाना था।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *