हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक बार फिर लैंडस्लाइड का कहर देखने को मिला है। सोमवार सुबह भारी भरकम पहाड़ दरक कर गिर गया। जिससे अफरा तरफी का माहौल पैदा हो गया। लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाइवे-5 पर भारी जाम लग गया है। सुबह-सुबह यहां देखते ही देखते पहाड़ से भारी मलबा गिरने लगा, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में नेशनल हाइवे 5 के पास ये हादसा हुआ है। सड़क पर मलबा आ जाने से किन्नौर जाने का रास्ता बंद हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें कि कुछ दिन पहले भी किन्नौर के पास बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था, तब भी इसी तरह पहाड़ से मलबा गिरा था और दर्जनों लोग दब गए थे। अगस्त के शुरुआती हफ्ते में हुई लैंडस्लाइड में 25 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
