Saturday , 3 May 2025

Haryana

हरियाणा सरकार ने शहीद परिवार को सम्मानित करते हुए भूखंड आवंटन की मंजूरी दी

चंडीगढ़, 28 दिसंबर – हरियाणा सरकार ने शहीदों के परिवारों के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए एक और सराहनीय कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में शहीद उपनिरीक्षक जय भगवान की पत्नी श्रीमती कमलेश शर्मा को 200 वर्ग गज का भूखंड आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह भूखंड …

Read More »

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: शहीदों के परिवारों को अब मिलेगी 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि

चंडीगढ़, 28 दिसंबर: हरियाणा सरकार ने शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना, वायु सेना) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को दोगुना कर दिया है। अब शहीदों के परिवारों को 50 लाख रुपये के बजाय 1 करोड़ रुपये की …

Read More »

हरियाणा मंत्रिमंडल ने यात्रा भत्ता नियमों में संशोधन को दी मंजूरी

चंडीगढ़, 28 दिसंबर – हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को दी जाने वाली यात्रा सुविधाओं को और अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए हरियाणा सिविल सेवा (यात्रा भत्ता) नियम, 2016 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।   संशोधन के …

Read More »

हरियाणा: ग्रुप ए और बी की भर्तियों के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य, HPSC ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

चंडीगढ़, 28 दिसंबर : हरियाणा सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए ग्रुप ए और बी पदों की भर्तियों के लिए आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।   अब, हरियाणा लोक सेवा आयोग …

Read More »

दिल्ली के बाद अब हरियाणा से भी बाहर होंगे रोहिंग्या मुसलमान! पुलिस और सीआईडी ने तेज किया वेरिफिकेशन अभियान

चंडीगढ़: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने के बाद अब हरियाणा सरकार और पुलिस विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। दिल्ली से हरियाणा में रोहिंग्याओं के प्रवेश की संभावनाओं को देखते हुए राज्य की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस और गुप्तचर विभाग (सीआईडी) ने इनकी पहचान और वेरिफिकेशन …

Read More »

हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक: CET संशोधन, HKRN नीति और जॉब सिक्योरिटी पर चर्चा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक मुख्य सचिवालय के कमेटी रूम में शुरू हो गई है। इस बैठक में लगभग ढाई दर्जन एजेंडों पर चर्चा की संभावना है, जिसमें कर्मचारियों और वित्त से जुड़े कई अहम मुद्दे शामिल हैं। CET पॉलिसी में संशोधन पर जोर बैठक का मुख्य आकर्षण कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) …

Read More »

हरियाणा CM की पत्नी सुमन सैनी बनीं बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष, 10 साल से खाली था पद

चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद परंपरागत रूप से मुख्यमंत्री की पत्नी के लिए आरक्षित रहता है। हालांकि, पिछले 10 वर्षों से यह पद खाली था क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अविवाहित थे।   सुमन सैनी का राजनीतिक सफर सुमन सैनी …

Read More »

हरियाणा मुख्यमंत्री ने दयालु योजना के तहत 3882 परिवारों को डिजिटल माध्यम से 144.73 करोड़ रुपये जारी किए

चंडीगढ़, 27 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आज दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-I) के तहत 3,882 लाभार्थियों के बैंक खातों में डिजिटल माध्यम से 144.73 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए। यह योजना प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।   सरकार के एक …

Read More »

“पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हृदय विदारक: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अंबाला, 27 दिसंबर: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गुरुवार (26 दिसंबर) को नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। …

Read More »

ओपी चौटाला की अस्थि कलश यात्रा शुरू: हरियाणा के लौहपुरुष को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

फतेहाबाद। हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा फतेहाबाद से शुरू हो गई है। इस यात्रा के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदेश के 22 जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के तीर्थ स्थलों तक ले जाया जाएगा। फतेहाबाद से शुरुआत यात्रा की शुरुआत …

Read More »