Sunday , 4 May 2025

Haryana

अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी(भारत साबरी): प्रदेश में चुनावी माहौल गरमाने के बाद सरकारी और कच्चे कर्मचारियों ने जगह-जगह सरकार का विरोध शुरू कर दिया है। सरकार को किए गए चुनावी वादे याद करवाने के लिए सरकारी संगठन एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कुरुक्षेत्र में भी एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सरकारी हॉस्पिटल बहार धरने …

Read More »

दिग्विजय चौटाला जींद दौरे पर, उपचुनाव में समर्थन के लिए लोगों का किया धन्यवाद

जींद, 5 फरवरी: जींद उपचुनाव में जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे दिग्विजय चौटाला जींद की जनता का धन्यवाद करने के लिए एक दर्जन गांवों का दौरा कर रहे हैं। इसी के तहत दिग्विजय चौटाला ने गांव पांडू पिंडारा पहुँच उन्हें चुनाव में वोट देने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। अपने सम्बोधन में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वह …

Read More »

महिला सरपंच ने गांव के 4 लोगों पर लगाया छेड़छाड का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

टोहाना, 5 फरवरी(नवल सिंह): टोहाना के गांव की एक महिला सरपंच ने गांव के 4 लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला सरपंच की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शूरु कर दी है।     फिलाहल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस चारों आरोपियों की …

Read More »

दक्षिणी हरियाणा में जगमग व ‘लोड रिडक्शन एलआरपी योजना’ के तहत जगमग होंगे गांव और शहर

नांगल चौधरी, 5 फरवरी: ‘माहरा गांव जगमग योजना’ सिर चढ़ कर बोल रही है , तो नांगल चौधरी में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र बिजली से चौबीस घंटे जगमगा रहे हैं। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ग्रामीण क्षेत्र के लिए जगमग योजना व शहरी क्षेत्र के लिए लोड रिडक्शन एलआरपी योजना बनाई है। इस योजना के तहत 86 गांव व …

Read More »

फतेहाबाद में एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

फतेहाबाद, 5 फरवरी(जितेंद्र मोगा): फतेहाबाद में एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 2 दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल के बाहर अपना धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरना दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर उन्होंने हड़ताल शुरू की है और अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल की अवधि बढ़ …

Read More »

युवकों ने फतेहाबाद बस स्टैंड पर सरेआम की मारपीट, CCTV में कैद गुंडागर्दी

फतेहाबाद, 5 फरवरी(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के बस स्टैंड परिसर में रोडवेज बस के आगे बाइक रोकने को लेकर बाइक सवार 3 युवको और बस चालक-परिचालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। वहीँ मारपीट की यह पूरी घटना का बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले …

Read More »

मनरेगा मजदूरों का दो साल से पैसा बकाया, सीएम विंडो में भी लगाई गुहार

भिवानी, 5 फरवरी: गांव के लोगों को गांव में ही काम देने के उद्देश्य से बनाई गई मनरेगा योजना भिवानी जिला के गांव संडवा के मजदूरों के लिए बेकार साबित हो रही है। क्योंकि इन मजदूरों को पिछले तीन सालों से काम की ऐवज में नाममात्र ही पैसा मिला है। गांव संडवा के मनरेगा मजदूरों का कहना है कि गांव …

Read More »

प्रदेश में फिर छाया घना कोहरा, आमजन को हो रही परेशानी

यमुनानगर, 5 फरवरी: मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं। प्रदेश में पिछले दो दिनों से कोहरा छाया है। वहीं यमुनानगर भी कोहरे के प्रभाव से अछूता नहीं रहा। यमुनानगर में आज दूसरे दिन भी घने कोहरे के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। सुबह- सुबह घना कोहरा पडने से स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी …

Read More »

राजकुमार सैनी का ब्यान, बोले सरकारी तंत्र की साजिश का शिकार हुए लोग, आगामी चुनावों में जीत करेंगे हासिल

जींद, 4 फरवरी(रोहताश भोला): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि 15 दिन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का एक अन्य पार्टी से हरियाणा में गठबंधन होगा। यह गठबंधन लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव लड़ेगा और हरियाणा में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की जीत निश्चित थी …

Read More »

भिवानी में खड़ी कारों के टूटे शीशे

भिवानी, 4 फरवरी: भिवानी के पटेल नगर में देर रात शरारती तत्वों ने गलियों में खङी कारों को निशाना बनाते हुए सभी गाड़ियों के शीशे तोङ दिए । पहले तो लोगों ने इसे बंदरों की हरकत समझ अनदेखा कर दिया लेकिन सुबह उठ कर देखा तो हैरान रह गए। घटना देर रात करीब 11 बजे की है। स्थानिय लोगों ने …

Read More »