नेशनल डेस्क: मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दौरान 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि, गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत ‘कमला’ में सुबह करीब 7 बजे आग लगी।

उन्होंने कहा कि यह 20 मंजिला इमारत है। आग इसकी 18वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन अभियान में दमकल की 13 गाड़ियों और पानी के 7 टैंकरों को लगाया गया है। उन्होंने इसे तीसरे स्तर की (भीषण) आग बताया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
