
हरियाणा:- हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलने से हरियाणा पुलिस का प्रत्येक सदस्य उत्साहित है। यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा का कहना है कि यह सम्मान पाकर हर पुलिस कर्मचारी को गर्व है। उन्होंने कहा कि हरियाणा अब उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है जिसे राष्ट्रपति निशान मिला है। उन्होंने कहा कि सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को अब और आगे बढ़ाया जाएगा, जनता में पुलिस की छवि को और अच्छा किया जाएगा। जनता के प्रति पुलिस और ज्यादा समर्पित रहेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
