Tuesday , 28 July 2026

अनिल अंबानी ने लिया बड़ा फैसला, R-इंफ्रा और R-पावर के निदेशक पद सेदिया इस्तीफा

नेशनल डेस्क- अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। बाजार नियामक सेबी के आदेश के बाद उन्हें किसी भी सूचीबद्ध कंपनी के साथ जुड़ने से रोक दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। बता दें, रिलायंस पावर ने BSE फाइलिंग में कहा, ‘अनिल अंबानी, गैर-कार्यकारी निदेशक, सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन में रिलायंस पावर के बोर्ड से हट गए हैं।’ वहीं रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि, अनिल अंबानी ने सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन में अपने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नियुक्ति आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन
वहीं एडीएजी समूह की दोनों कंपनियों ने कहा कि आर-पावर और आर-इन्फ्रा के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को राहुल सरीन को पांच साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। हालांकि यह नियुक्ति अभी आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है। 72 वर्षीय राहुल सरीन सिविल सर्वेंट रहे हैं। इन्होंने 35 से अधिक वर्षों तक लोक सेवा की है। वह केंद्र सरकार में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Read More Stories:

अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में जुड़ने पर रोक
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बताया कि, पिछले एक साल में कंपनी ने अपने करीब 8 लाख शेयरधारकों के लिए बहुत ज्यादा मुनाफा दिया है। कंपनी के शेयर की कीमत 32 रुपये के निचले स्तर से बढ़कर 150 रुपये (469%) हो गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड ने फरवरी में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कथित रूप से धन निकालने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी। इसकी बाद से ही माना जा रहा था कि अनिल अंबानी को इस्तीफा देना पड़ेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *