गुरुग्राम, 2 जुलाई (सतीश राघव): गुरुग्राम सेक्टर- 29 इलाके में स्थित अप्पू घर यानी ओएस्टर बीच के खिलाफ बायरों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए आऱोप लगाया कि साल 2012-13 के दौरान शॉपिंग कॉम्लेक्स में शॉप देने के नाम पर करीब पच्चास पच्चास लाख रूपए अप्पू घर संचालक ने लिए थे। साथ ही एक प्रतिशत एश्योर्ड रिटर्न देने का वायदा भी किया था। लेकिन अप्पू घर संचालक अब उनके साथ धोखाधड़ी कर रहा है। ऐसे में सैकड़ों बायरों ने अप्पू घर के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को समझा बूझा कर वापिस भेजा दिया।
बता दें, ओएस्टर बीच यानी अप्पू घर पर धोखाधड़ी के कई मामले चल रहे है ऐसे में बायरो के प्रदर्शन से एक बार फिर अप्पू घर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
