पंजाब डेस्क- पंजाब के अमृतसर दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना फाजिल्का जिले के अंतर्गत आने वाले लड्डू गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, पत्नी आए दिन पति को शराब पीने से रोकती थी और इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। कई दफा तो वह पत्नी को घर से भी बाहर निकाल देता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतक महिला के भाई चरणजीत सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को जानकारी दी है कि, इस मामले में उसके जीजा के साथ ही उनका भांजा और जीजा का भाई भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर महिला के पति, बेटे और पति के भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More Stories:
मामले के संबंध में पूछताछ जारी
साथ ही पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। वेरो थाना के SHO ने कहा कि, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी और हत्या की असल वजहों का भी पता लग पाएगा। फिलहाल, पुलिस आरोपितों और स्थानीय लोगों से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
