Saturday , 12 September 2026

राहुल गांधी ने नई ‘वैक्सीनेशन पॉलिसी’ को लेकर केंद्र सरकार पर दागे सवाल, केंद्रीय मंत्री ने दिया करारा जवाब..

नेशनल डेस्क: बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा ऐलान किया। पीएम ने नई वैक्सीनेशन पॉलिसी का ऐलान करते हुए 21 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा की। तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर इस पॉलिसी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट के सरकार से सवाल किया है कि, अगर वैक्सीन फ्री है तो निजी अस्पताल पैसे क्यों ले रहे हैं। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा- एक सीधा सा सवाल- अगर वैक्सीन सभी के लिए फ्री है तो निजी अस्पताल इसके लिए पैसे कैसे ले सकते हैं?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपनी ही पार्टी को ट्रोल कर रहे राहुल

तो वहीं राहुल के इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जवाब दिया है। उन्होंने राहुल के ट्वीट का स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा कि, राहुल गांधी सबसे पूछ रहे हैं कि ‘अगर वैक्सीन फ्री है तो निजी अस्पताल पैसे क्यों ले रहे हैं?’ क्या ये पंजाब में अपनी ही पार्टी की सरकार को ट्रोल कर रहे हैं? गौरतलब है कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान गड़बड़ी कर भारी मुनाफा कमाने के आरोप लग रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *