Friday , 11 September 2026

धमेंद्र के बाद अब मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में हुए भर्ती! हालत को देख कर फैंस हुए परेशान!

बॉलिवुड:- डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कि वे अस्पातल के बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं।जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए हैं और उनकी सेहत को लेकर दुआएं करने लगे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दे कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए अभिनेता की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर को देख अभिनेता के हेल्थ को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़नी शुरू हो गई हैं।

बेटे ने बताया कैसी है पिता की तबीयत:-

तो वहीं वायरल हो रही तस्वीर पर अभिनेता के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने खुलासा किया है। उन्होंने वायरल हो रही तस्वीर का सच बताया है। मिमोह ने बताया कि उनके पिता किडनी में स्टोन से पीड़ित थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह वायरल तस्वीर अस्पताल की ही है, जिसमें वह बेहोशी की हालत में बेड पर लेटे हुए हैं। हालांकि अब उनकी सेहत ठीक है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर आराम कर रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद अब उनके लाखों प्रशंसक ने राहत की सांस ली है। हर कोई अपने चहेते अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *