छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक शख्स ने समय पर खाना न मिलने के कारण अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद पिटाई में गंभीर चोंट लगने के कारण पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पिटाई के बाद पत्नी अचेत होकर जमीन पर गिर गई थी। परिजनों ने उसके हालत को देख उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुबह घर से निकला और गांव में दोस्तों के साथ घूम रहा था। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे घर आया तो पत्नी राधा ने खाना नहीं बनाया थी। खाना नहीं बनाने की बात पर आरोपी बौखला गया। उसने पत्नी के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। इसपर पत्नी ने भी उसे जवाब दिया। जिससे बात बढ़ गई और पति ने अपना आपा खो दिया और उसकी पिटाई कर दी।
Read More stories:
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
पति ने पास में ही रखे चूल्हा फुकने की फाइप से पत्नी राधा के मुंह, कान, गाल पर वार किया। जिससे राधा वहीं गिरकर बेहोश हो गई। रायगढ़ के एएसपी ने बताया कि, जमीन पर बेहोश पड़ी राधा को जब परिजनों ने देखा, तब वे उसे लेकर अस्पताल गए। लेकिन, इससे पहले ही उसकी मौत हो चूकी थी। पूछताछ के बाद हमले में उपयोग किए गए लोहे के पाइप को पुलिस ने जब्त किया। वहीं, मौके से ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अभी जांच जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
