Sunday , 13 September 2026

VIDEO: गुस्साए किसानों ने किया CM मनोहर लाल के आवास का घेराव, पुलिस के बैरिकेड तोड़े

हरियाणा डेस्क:  हरियाणा के किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं। धान की फसल की खरीद में हुई देरी को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। तो वहीं  किसानों ने शनिवार को करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास का घेराव किया। किसान प्रदेश में धान की खरीद शुरू होने में देरी के मुद्दे पर खट्टर के निवास के ‘घेराव’ के लिए इकट्ठा हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद किसान और पुलिस आपस में उलझ गए। वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों ने तोडें पुलिस के बैरिकेड्स

दरअसल, हरियाणा में 10 अक्टूबर तक धान खरीद में देरी के बाद किसानों का सब्र टूट गया। जिसके बाद सीएम के आवास का घेराव करने के किसान एकत्रित हुए और पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस ने उनके खिलाफ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। करनाल में हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर के आवास के बाहर काफी संख्या में किसान जमा है।

READ MORE STORIES

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *